प्रिय विद्यार्थीगण, 
                       सामाजिक विज्ञान विषय, हमें समाज में रहने का तरीका एवं पूर्ववर्ती समाज से ज्ञानार्जन का मार्ग प्रशस्त करता है। वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक  विज्ञान केवल भूतकाल के अध्ययन तक सीमित नहीं रहा, वर्तमान एवं भविष्य भी इसके अध्ययन क्षेत्र में शामिल है। 
भारत की सर्वश्रेष्ठ परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित, भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा है। अगर हम इस परीक्षा के पाठ्यक्रम को समझे तो मुख्य परीक्षा के चारों सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्रों में सामाजिक विज्ञान विषय ही मुख्य रूप से शामिल है जो इस परीक्षा के कुल 1000/1750 अंकों को सुरक्षित करता है ।
वहीं अगर परीक्षा में अव्वल आए परीक्षार्थियों के अंकों की बात करें तो मात्र 1200 !
तो फिर क्यों न हम इस विषय के माध्यम से अपने उस सर्वोत्तम लक्ष्य को भेदने का प्रयास करें,  चलो आओ मेरे साथ.................👬👬👬👬
-अवनीश सिंह

Comments

Popular posts from this blog

Class-12 (History)

Class-11 (History)

Class-10th Social Science